Showing posts with label बागी बलिया. Show all posts
Showing posts with label बागी बलिया. Show all posts

Monday, April 24, 2017

वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक का निधन

शेर ए बलिया, गरीबों के मसीहा जैसे उपनामों से विभूषित पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक का निधन वाराणसी के गैलेक्सी हॉस्पिटल में रविवार की शाम 5 बजे के करीब हो गया. 93 की उम्र पार कर चुके बच्चा पाठक का राजनीतिक सफर रेवती ब्लाक के प्रमुख बनने के बाद 1966 से प्रारम्भ हुआ था. प्रदेश में पाठक को वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में जाना जाता रहा है. पचास वर्षों से भी अधिक दिनों की राजनीतिक यात्रा में पूर्व मंत्री सात बार विधायक रहे.
1967 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ कर प्रदेश की राजनीति में कदम रखा, किन्तु वे चुनाव हार गए. पुनः 1969 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े एवं जीत हासिल किए. तब से पाठक पीछे मुड़ कर नहीं देखे. 71, 74, 77 एवं 80 में उन्होंने लगातार जीत दर्ज कर बांसडीह विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किए. 1984 में किन्हीं कारण से उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिल सका. 1989 में कांग्रेस से फिर चुनाव लड़े, किन्तु असफल रहे. पुनः बांसडीह से 91 एवं 96 में वो  लगातार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते.
कहा जा सकता है कि एक विधानसभा से एवं एक ही पार्टी से सात बार विधायक बनने का रिकार्ड जनपद में बच्चा पाठक के नाम है. श्री पाठक उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे एवं कांग्रेस में वरिष्ठ सांगठनिक पदों पर रह कर दायित्वों का बखूबी निर्वहन किए. 1977 की जनता पार्टी की लहर में जब कांग्रेस का लगभग सफाया हो चुका था, उस वर्ष का चुनाव जीत कर पाठक काफी चर्चित रहे. तभी से कांग्रेस जनों ने उन्हें शेरे बलिया कह कर पुकारना शुरू किया. बच्चा पाठक चार इंटर कॉलेजों के प्रबंधक एवं एक महाविद्यालय के संस्थापक रहे हैं.
उनके भतीजे अशोक पाठक ने बताया कि पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर पैतृक आवास खानपुर में देर रात पहुंचेगा. सुबह जनता दर्शन के बाद दोपहर के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. पचरुखिया गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पाठक जी की मौत से पूरा प्रदेश दुःखी है. ईश्वर दिवंगत को आत्मिक शांति प्रदान करें. बीते चुनाव में पाठक जी का योगदान कभी भूला नहीं जा सकता – रामगोविंद चौधरी (उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष), बलिया लाइव प्रतिनिधि रविशंकर पांडेय से बातचीत में.

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक का निधन वाराणसी के गैलेक्सी हॉस्पिटल में.


 
 पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक का निधन वाराणसी के गैलेक्सी हॉस्पिटल में रविवार की शाम 5,30 बजे के करीब हो गया। इन्हें शेरे बलिया के नाम से भी जाना जाता था। 89 वर्ष की उम्र पार कर चुके श्री पाठक का राजनैतिक सफर बलिया जिले के रेवती ब्लाक के प्रमुख बनने के बाद 1966 से प्रारम्भ हुआ था।

प्रदेश में उनको वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में जाना जाता था। 50 वर्षों से भी ज्यादा की  राजनीतिक यात्रा में पूर्व मंत्री सात बार विधायक रहे। बच्चा पाठक उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार काबीना मंत्री रहे एवं कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदों पर रह कर दायित्वों का बखूबी निर्वाहन किये।

1967 में पहली  बार कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड कर प्रदेश की राजनीति में कदम रखा किन्तु वे चुनाव हार गए।1967 में कांग्रेस ने उन्हें बांसडीह से टिकट दिया। किन्तु वे चुनाव हार गए।

पुन: 1969 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े एवं जीत हासिल किया। तब से श्री पाठक पीछे मुड़ कर नहीं देखे। विधानसभा चुनाव 1971,1974,1977 एवं 1980 में उन्होंने लगातार जीत दर्ज कर बांसडीह का नेतृत्व किया। 1984 में किन्ही कारण से उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिल सका। 1989 में कांग्रेस से चुनाव लड़े किन्तु असफल रहे।

पुन:बांसडीह से 1991 एवं 1996 में वो  लगातार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। कहा जा सकता है कि एक ही विधानसभा से एवं एक ही पार्टी से सात बार विधायक बनने का रिकार्ड बलिया  में बच्चा पाठक के नाम है।

1977 की जनता पार्टी की लहर में जब कांग्रेस का लगभग सफाया हो चुका था उस वर्ष का चुनाव जीत कर काफी चर्चित रहे। तभी से कांग्रेस जनों ने उन्हें शेरे बलिया कह कर पुकारना शुरू किया।

पूर्व मंत्री के भ्रातृज अशोक पाठक ने बताया कि पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर खानपुर में सोमवार सुबह जनता दर्शन के बाद दोपहर के बाद उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी। पचरुखिया गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Thursday, June 23, 2016

Please help them if anyone has humanity and power …

I got a massage from Ajita Pandey, want some help...

Sir, myself Ajita Pandey resident of Japlinganj, Ballia. Sir, on 19th June some 15-20 antisocial persons forcefully entered in my residential house misbehaved, abused and threatened me to vacate my house within 2 days otherwise they will forcefully throw my belongings. Pl do needful and save the life of my family who are very much afraid. They came with Bollero number UP 60X 4001 and some motor bykes. Pl do needful and request you with folded hands to take initiative in such an urgency pl. Sir, further we came to know that they are man & people of one property dealer namely Karimulla Kabadi of Ballia.

Pl help my family at Ballia who are very much afraid. Sir, the OC Japlinganj is not taking any serious action against the group, who are forcefully entering in my house in day light and his opinion advising us to leave and vacate our own house. By encouraging from his inaction, the group of Karimulla Kabadi today on 21st June also came to our house and forcefully broken the lock of 5th floor and put their lock, inside which our day to day belongings and study books of our children are there. Sir, it is fact that we can not continue in our own house without the help of police althogh status quo order has been passed by the civil court. But, those gunda type antisocial people are not having respect and regards of court order and  voilating the court order.

Sir we are helpless and unable to understand what to do, pl help us and advise us what to do. Sir, no male member of our family except me with small kids are now present here. Today on 23rd June also they came to our residence at about 4 pm, abused us in vulgar language and shifted some of my belongings and households. We informed to IC/Japlinganj, Ballia, but no action from his side rather he is forcing us to leave our own house. Sir, we are very much afraid. Kindly request you with folded hands to help us and restore peaceful environments.

Please help them if anyone has humanity and power …

Saturday, May 28, 2016

पहले कुछ भी ऐब नहीं था भारत बेचने वालों में?

satire
पहले कुछ भी ऐब नहीं था भारत बेचने वालों में
भारत तो बर्बाद हुआ है बस पिछले दो सालों में
अब तो गंगा में भी देखो गंदे नाले बहते हैं
पहले बस अमृत बहता था सारे गंदे नालों में
पहले मुल्क की सारी दौलत सब लोगों में बंटती थी
बस अब की सरकार ने उसको बंद किया है तालों में
अब तो बस हैवान हैं सारे इन्सां जैसी शक्लों में
पहले बस भगवान् थे सारे इंसानों की खालों में
कितनी गन्दी बात है देखो कितनी उलटी दुनिया है
अब सत्ता का केंद्र नहीं है चोरों के रखवालों में
पहले की सारी खेती से केवल सोना उगता था
हीरों के टुकड़े मिलते थे चावल में और दालों में

Ajay Pandey Ji (Saaheb)

Tuesday, November 26, 2013

क्या हिँदुस्तान मेँ हिँदु होना साँप्रदायिक है?

1- मुलायम- मैँ सत्ता मेँ रहू न रहू पर मुसलमानोँ का साथ देता रहूँगा...(जनता के साथ नहीँ बोला) फिर भी वो सेकुलर??
2- पीएम मनमोहन सिँह-देश के सँसाधनोँ पर पहला हक मुसलमानोँ का...(गरीब जनता का नहीँ) फिर भी वो सेकुलर??
3-राहुल गाँधी,अखिलेश हर जनसभा मेँ जालीदार टोपी पहनते हैँ क्या ये साँप्रदायिकता नहीँ है?
4-मुलायम और केजरी, बुखारी और तौकीर की शरणोँ मेँ सहयोग माँगने जाते हैँ तो सेकुलरिज्म कहलाता है?
5-नितीश मजारोँ पर जालीदार टोपी पहनकर चादर चढाने जाता है तो सेकुलर कहलाता है?

1-जब मोदी टीका लगायेँ तो साँप्रदायिक?
2-खुद को हिँदु राष्ट्रवादी कहेँ तो साँप्रदायिक?
3-साधू-सँतोँ का आर्शीवाद लेँ तो साँप्रदायिक?
4-जालीदार टोपी पहनकर जनता को टोपी नहीँ पहनाते तो साँप्रदायिक?
5-देश की जनता को हिँदु-मुसलिम मेँ न बाँटकर बल्कि 100 करोड हिँदुस्तानी कहते हैँ तो साँप्रदायिक हो जाते हैँ?
ये कैसा दोगलापन है हिँदु धर्म और हिँदु समाज के साथ?
क्या हिँदुस्तान मेँ खुद को हिँदु कहना साँप्रदायिक है?
क्या हिँदुस्तान मेँ हिँदु होना साँप्रदायिक है?

जागो भाइयोँ एवँ बहनोँ इन दोगले नेताओँ को उनकी औकात दिखा दो जो झूठे सेकुलरिज्म के नाम पर देश की जनता को बाँट रहे हैँ।

Wednesday, September 12, 2012

Some Famous Personality Of Ballia

Ballia is the birth place of Mangal Pandey, 
Chittu Pandey, Chandrashekhar(Ex PM), 
Shaikh Habibullah 1941, 
Manager Singh (Ex -MLA) (Malviya of Dwaba)1920-1993, 
Gauri Shankar Rai, the Ram Nagina Singh (Ex -MP) 1952, 
Gauri Bhaiya(Ex Min.).Sanaullah Ansari From Quazipura Play a vital role. 
Hazari Prasad Dwivedi,
Jaiprakash Narayan Some other notable figures from the Quit India Movement include Pt. 
Tarkeshwar Pandey and Murli Manohar.
At Present Neeraj Shekhar (MP), 
Ambika Chaudhary(Ex Min.), 
Ram Govind Chaudhary(Ex Min.), 
Narad Rai(Ex Min.), 
Sharada Nand Anchal(Ex Min.), 
Ghura Ram(Ex Min), 
Bachcha Pathak(Ex Min.), 
Sanatan Pandey(MLA), 
Manju Singh(MLA), 
Subhash Yadav(MLA), 
Kedar Nath Verma(MLA), 
Digvijay Singh(Member-AICC), 
Bhola Pandey(Member-AICC), 
 Ravi Shankar Singh"Pappuji", 
Awadhesh Kumar Singh(Social Worker-Chandrashekharnagar) 
Famous mathematician Dr.Ganesh Prasad was also from Ballia.

Sunday, August 19, 2012

बलिया जिला के वैज्ञानिक डा. जगदीश शुकुल के मिलल पद्मश्री


 तू मखसूसियत से मजबूती का कदम तो उठा, मकबूलियत खुद-ब-खुद पूछेगी तेरा पता..। यह बानगी उस शख्स की है जिसने पद्मश्री अवार्ड हासिल कर जंग-ए-आजादी में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली बागी धरती के दामन में बुधवार को एक और नगीना जड़ दिया। विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ.जगदीश शुक्ल को मिले इस सम्मान से आज हर भारतवासी फूले नहीं समा रहा है। उनके पैतृक गांव मिड्ढा में तो जश्न का माहौल है। इस सम्मान को हासिल करने के बाद तो डॉ.शुक्ल के पास भी अपने जज्बातों को बयां करने के लिए शब्द ही नहीं थे। अमेरिका से दूरभाष पर 'जागरण' से बातचीत के दौरान उनकी खुशी बस महसूस करने लायक थी। कहा कि अवार्ड तो सैकड़ों मिले लेकिन पद्मश्री पाकर लग रहा गोया पूरा जहां मिल गया। अपनी इस कामयाबी पर उन्होंने भारत के हर नागरिक का शुक्रिया अदा किया लेकिन इस दौरान उनकी जुबां पर बचपन की वे शरारतें आ ही गई।

मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े इस शख्स ने कहा कि तब प्राथमिक विद्यालय नहीं था उनके गांव में। बरगद के पेड़ के नीचे ही स्कूल चलता था। पठन-पाठन का अपेक्षित माहौल यहां न होने पर उन्होंने तभी ठान लिया था कि कुछ करना है। मिडिल की पढ़ाई सुखपुरा में हुई। इसके बाद श्रीराम शरण इंटर कालेज शिवपुर से हाईस्कूल किया। सतीश चंद्र कालेज से इंटर करने के बाद उन्होंने बीएस-सी व एमएस-सी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से किया। इसी बीच पूना में साइंटिफिक अफसर की नौकरी मिल गई। कुछ दिनों बाद ही अमेरिका जाने का मौका मिला।

जार्ज मेशन यूनिवर्सिटी के प्रख्यात मौसम वैज्ञानिक डॉ.जगदीश शुक्ल कहते हैं कि उनकी टीम इन दिनों तेजी से बदल रही विश्व की जलवायु को लेकर खासा चिंतित है। उनका ध्यान पूर्वाचल समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश की जलवायु पर भी है। मिढ्डा गांव के विलेज रिसोर्स सेंटर पर स्थापित विभिन्न संयंत्रों के जरिये महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बराबर जानकारी ली जा रही है। श्री शुक्ल के अनुसार यहां लगे एयरोनेट के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में बढ़ते प्रदूषण और मौसम में एकाएक हो रहे परिवर्तन का अध्ययन नासा व विश्व के अनेक देशों के मौसम विज्ञानी कर रहे हैं। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल पर भारत में सुपर कम्प्यूटर लाने के पीछे डॉ.शुक्ल की भी अहम भूमिका रही।

बागी बलिया नाम क्यू पड़ा ?

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में एक नगर पालिका परिषद के बोर्ड के साथ एक शहर है.शहर की पूर्वी सीमा गंगा और घाघरा के संगम में निहित है् , यह शहर गाजीपुर से 76 किलोमीटर और वाराणसी से 150 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व दिश में स्थित है.
बलिया का नामकरण -
जिले के नाम की उत्पत्ति: - जिला, Ballia के नाम का मूल, लंबे विवाद का विषय रहा है. नाम की उत्पत्ति के बारे में एक और विश्वास है कि य
ह जगह के देश के रेतीले प्रकृति से प्राप्त किया गया है स्थानीय "ballua" (balu अर्थ रेत) के रूप में जाना जाता है ।
बलिया जिले के नामकरण के सन्दर्भ मे अनेक मान्यतायें है ।



पहली मान्यता यह है कि वेदोदय काल में दैत्यराज हिरण्यकश्यप के प्रपौत्र , भक्तराज प्रह्लाद के पौत्र , राजा विरोचन के पुत्र दानवीर राजा बलि ने इन्द्र पद की प्राप्ति के लिए अपने कुलगुरु , महर्षि भृगु के पुत्र शुक्राचार्य के पौरहित्य मे इस भू - भाग पर यज्ञ कराया था । संस्कृत भाषा मे यज्ञ को याग कहा जाता है । इस कारण जहां बलि ने याग किया उस भू - भाग को बलियाग के नाम से जाने जाना लगा । कालान्तर मे बलियाग शब्द मे से ग अक्षर का लोप हो गया , और यह स्थान बलिया के नाम से जाना जाने लगा ।इस मान्यता को इस बात से भी बल मिलता है कि दैत्यगुरु शुक्राचार्य के पिता महर्षि भृगु को त्रिदेवों की परीक्षा मे लगा पाप भी इसी पवित्र भूमि पर धुला था । इस वनाच्छादित क्षेत्र को महर्षि भृगु ने ही आबाद भी किया था । यहां उस कालख्ण्ड मे रहने वाली असभ्य , अशिक्षित जातियों को सुसभ्य और शिक्षित भी महर्षि भृगु ने ही बनाया था ।





यहां की मूल निवासी जातियों को खेती करना भी उन्होने ही सिखाया । इतना ही नही तो इस क्षेत्र मे पानी की उपलब्धता बनी रहे , इसके लिए यहां के निवासियों को प्रोप्तसाहित करके सरयू की जलधारा को नहर कटवा कर यहां तक ले आकर गंगा नदी मे मिलवाया । जिस समय गंगा - सरयू की जलधारायें टकराने लगी तो उनसे दर्र - दर्र - घर्र - घर्र की ध्वनि निकलने लगी । तब महर्षि भृगु ने यहां पर सरयू नदी का नाम घार्घरा रख दिया , जो आज भी यहां इसी नाम से जानी जाती है । इसी प्रकार से उन्होने इस काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अपने शिष्य का नाम दर्दर रख दिया । जिनके सम्मान मे आज भी यहां दर्दरी का मेला लगता है ।

बागी बलिया

दूसरी मान्यता के अनुसार रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि बाल्मीकी का यहां आश्रम होने के कारण इसका नाम बाल्मीकी आश्रम हुआ ।
जो बाद मे बलिया के नाम से जाना जाने लगा । महर्षि बाल्मीकी का आश्रम इसी भू - भाग पर था । अयोध्या के राजा श्री राम की पत्नी सीता ने इसी आश्रम मे अपने जुड़वा पुत्रों कुश - लव को जन्म दिया , इसी जंगल मे उनका लालन - पालन हुआ । इस बात के भी अनेक प्रमाण यहां मौजूद है । पहली बात महर्षि
 बाल्मीकी का आश्रम तमसा छोटी सरयू के तट पर था । थोड़ी ही दूरी पर गंगा नदी बहती थी , ऐसा उल्लेख उन्होने स्वयं अपने ग्रन्थ बाल्मीकीय रामायण मे किया है । इसके अतिरिक्त ब्रिटिश इतिहासकार मि0 नेविल ने 1905के बलिया गजेटियर में यहां बाल्मीकी आश्रम होने की बात लिखा है । एक स्थलीय साक्ष्य आज भी यहां मौजूद है ,बलिया नगर से पूरब बिगही - बहुआरा के पास पंचेव गांव मे एक छोटे से प्राचीन मन्दिर में काले पत्थर की सीता जी की प्रतिमा अपने दोनों पुत्रों कुश - लव के साथ स्थापित है । यहां पर सीता नवमी को एक छोटा ग्रामीण मेला आज भी लगता है ।
तीसरी मान्यता है कि इसका नामकरण आनव राजा बलि की राजधानी होने के कारण बलिया पड़ा । यह राजा बलि आनव राजा थे ।इनके कालखण्ड और दानवीर दैत्यराज राजा बलि के कालखण्ड मे हजारो वर्षो का अन्तर है । इस चन्द्रवंशी आनव राजा बलि के पांच पुत्र अंग , बंग आदि थे ।
एक मान्यता यह भी है कि बौद्धकाल मे यह भू-भाग बुलियों के अधिकार मे था इन बुलि राजाओ के नाम पर इसका नाम बलिया पड़ा ।
इन अनेक मान्यताओ की अगर कालखण्डों के अनुसार परिशीलन किया जाये , तो यह सभी मान्यताएं इस भू - भाग के नामकरण पर सटीक बैठती है ।
स्वतंत्रता आंदोलन में इस जिले के निवासियों के विद्रोही तेवर के कारण इसे बागी बलिया के नाम से भी जाना जाता है।
1942 के आंदोलन में बलिया के निवासियों ने स्थानीय अंग्रेजी सरकार को उखाड फेंका था। चित्तू पांडेय (अंग्रेजी: Chittu Pandey),
जिन्हें बलिया का शेर भी कहा जाता है, के नेतृत्व में कुछ दिनों तक स्थानीय सरकार भी चली, लेकिन बाद में अंग्रेजों ने वापस अपनी सत्ता कायम कर ली।
इसी जिले के रामपुर दलनछपरा में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी राजवंशी देवी का जन्म हुआ था । यही इसी गांव मे इन दोनो का विवाह भी हुआ था ।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का जन्म भी इसी इलाके के लाला के छपरा मे हुआ था । जिसे आज जयप्रकाश नगर के नाम से जाना जाता है ।